सड़क पर प्रदर्शन कर डंम्पिंग ग्राउंड के दुर्गंध से ग्रामीणो ने बताया स्वास्थ्य को खतरा, बोले कचरा हटेगा तभी पड़ेगा वोट
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सदर तहसील क्षेत्र के अगया में नगर पालिका परिषद महाराजगंज द्वारा निर्मित डंपिंग ग्राउंड के कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण मंगलवार सड़क पर उतरकर ग्रामीणों ने बैनर पोस्टर लगा कर मतदान का विरोध प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था कि कचरा हटेगा तभी वोट पड़ेगा और कचरा डंपिंग नहीं हटाओगे तो वोट नहीं पाओगे ग्रामीणों का कहना है कि जब से यहां महाराजगंज नगर पालिका का कचरा गिर रहा है तभी से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। कचरे के दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण पैदा हो रहे बड़े-बड़े मच्छर और मक्खियों के वजह से लोग ना तो दिन में खाना ठीक से खा पाते हैं और ना ही रात को स्थानीय ग्रामीण ठीक से सो पाते हैं। जब भी पूरब अथवा पश्चिम की हवा बहती है तो ग्रामीणों को कचरे के ढेर से उठ रही दुर्गंध के कारण ठीक से सांस लेने में मुश्किल होती है। अगया में शुरू में ही जब डंपिंग ग्राउंड बनाया गया था तभी से इसका विरोध होना शुरू हुआ था। आज लोकसभा चुनाव नजदीक आने के कारण ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ादान नहीं हटेगा तो वोट नहीं पड़ेगा। अगया निवासी रंगीलाल ,उमेश, अरविंद ,शत्रु जीत, प्रेम मौर्या, अभय, मनोज, शिवरतन तथा सोनू पांडेय आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यदि यहां से कूड़ादान नहीं हटाया जाता है तो हम सभी ग्रामवासी पूरी तरह से मतदान का बहिष्कार करेंगे।
यह भी पढ़ें : पटाखों के विवाद ने थाने में मचाया घमासान! हेड मुहर्रिर ने खाया जहर, सुसाइड नोट में थाना प्रभारी समेत सात पर आरोप
